Tuesday, April 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

पलामू में स्कूल प्रिंसिपल पर छात्रा से अश्लील चैट का आरोप, प्रिंसिपल का दावा- 20 हजार रु. ऐठने को लेकर यह साजिश

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू। जिले के तरहसी प्रखंड के स्तरोनत उच्च विद्यालय सेलारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय दुबे का विवादों से हमेशा रिश्ता रहा है। प्रभार लेने के बाद से अब तक एक दर्जन से अधिक विवादित मामलों में शामिल रहने के कारण इस विद्यालय की हमेशा किरकिरी हुई है। वर्तमान में प्रभारी प्रधानाध्यापक का छात्राओं के साथ अश्लील व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ है। इसके बाद इन्हे कार्य मुक्त करने, एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग तेज हो गई है।

प्रिंसिपल का दावा- 20 हजार रुपए ऐठने को लेकर यह साजिश

हालांकि इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 20 हजार रुपए ऐठने को लेकर यह साजिश की गयी है। प्रधानाध्यापक का यह भी कहना है कि उन्होंने इस सिलसिले में साइबर थाना मेदिनीनगर में मामला भी दर्ज कराया है।

Related Post

Jharkhand PhD Admissions 2026: Admissions to be conducted via Reservation Roster—Rules Have Changed

Jharkhand PHD Admission 2026: अब आरक्षण रोस्टर से होगा नामांकन, बदल गए नियम

April 7, 2026
RIMS land scam: ACB arrests four accused of buying and selling land using fake documents

रिम्स जमीन घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज़ के जरिए जमीन खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

April 7, 2026
CM Hemant Soren offered prayers at Maa Kamakhya Temple, praying for the happiness and prosperity of Jharkhand.

माँ कामाख्या मंदिर में CM Hemant Soren ने की पूजा, झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना

April 7, 2026
Ranchi Crime: बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर राजधानी में खपाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Ranchi Crime: बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर राजधानी में खपाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

April 7, 2026

सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश महतो, सदस्य सह पूर्व अध्यक्ष कौशल शर्मा, रिटायर शिक्षक और स्थानीय निवासी बालेश्वर पांडे, ग्रामीण अजय साव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कई आरोप लगाए।

प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि बार-बार प्रधानाध्यापक की हरकत छुपायी जा रही थी, लेकिन वर्तमान में उनका छात्राओं के साथ शर्मनाक व्हाट्सएप चैट वायरल हो रहा है। इससे स्कूल की प्रतिष्ठा तार-तार हो रही है। इस बार वे नहीं बच पाएंगे और कार्रवाई निश्चित ताैर पर हाेगी।

प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में सदस्य कौशल शर्मा ने कहा कि प्रधानाध्यापक ने छात्राओं के साथ जिस तरह से बातें की है, उस पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। उन्हाेंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर प्रधानाध्यापक काे गिरफ्तार करना चाहिए और उन्हें कार्यमुक्त भी किया जाना चाहिए।

12 से अधिक विवादित मामलों में प्रिंसिपल का नाम

रिटायर शिक्षक बालेश्वर पांडे का कहना है कि जब से अजय दुबे ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार ग्रहण किए हैं, अब तक 12 से अधिक विवादित मामलों में इनका नाम आ चुका है। इस बार इनके खिलाफ संगीन आरोप लगे हैं। इस बार उनपर निश्चित रुप से कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Posts

Jharkhand PhD Admissions 2026: Admissions to be conducted via Reservation Roster—Rules Have Changed
करियर

Jharkhand PHD Admission 2026: अब आरक्षण रोस्टर से होगा नामांकन, बदल गए नियम

April 7, 2026
RIMS land scam: ACB arrests four accused of buying and selling land using fake documents
Breaking News

रिम्स जमीन घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज़ के जरिए जमीन खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

April 7, 2026
CM Hemant Soren offered prayers at Maa Kamakhya Temple, praying for the happiness and prosperity of Jharkhand.
झारखंड

माँ कामाख्या मंदिर में CM Hemant Soren ने की पूजा, झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना

April 7, 2026
Next Post

शोभायात्रा निकालने वाली तीन समितियों को मिला पहला पुरस्कार

जेपीएससी नियुक्ति घोटाले के मामले में हाईकोर्ट ने 18 आरोपितों को दी अग्रिम जमानत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand PhD Admissions 2026: Admissions to be conducted via Reservation Roster—Rules Have Changed

Jharkhand PHD Admission 2026: अब आरक्षण रोस्टर से होगा नामांकन, बदल गए नियम

April 7, 2026

रिम्स जमीन घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज़ के जरिए जमीन खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Israel Iran War: अगले 12 घंटे में ईरान में हो सकती है बड़ी तबाही! इजराइल ने दी ट्रेन से सफर नहीं करने की चेतावनी

माँ कामाख्या मंदिर में CM Hemant Soren ने की पूजा, झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना

Ranchi Crime: बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर राजधानी में खपाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Iran पर ‘डूम्सडे’ अल्टीमेटम: Donald Trump की धमकी—एक रात में तबाही या आखिरी समझौता?

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra