Ranchi Breaking News: राजधानी रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आई है। जहां, 4 फरवरी से एक मासूम बच्ची लापता है। वहीं, पुलिस ने इस बच्ची की जानकारी देने वाले को 21 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। बता दें, बच्ची का नाम नेहा टोप्पो, उसकी उम्र महज 12 साल है। उसके पिता का नाम सीताराम टोप्पो है। वे मूल रुप से झारखंड के गोड्डा जिले की रहने वाले हैं। लेकिन, लंबे वक्त से वह रांची के डोरंडा इलाके में रह रहें है। बताया जा रहा है कि, 4 फरवरी वह घर से निकली थी, लेकिन अब तक नहीं लौटी।
बच्ची की जानकारी देनेवाले को रांची पुलिस 21 हजार रुपए देगी
Ranchi Breaking News: वहीं, परिजनों ने डोरंडा थाना में मामला दर्ज कराया। सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित एक्शन लेते हुए बच्ची की तलाश में जुट गई है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज को खंगाल रही है। लेकिन, फिलहाल तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रांची पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि, अगर किसी को बच्ची की कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस से साझा करें। बच्ची की जानकारी देनेवाले को रांची पुलिस इनाम के तौर पर 21 हजार रुपए देगी । और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Ranchi Breaking News: हर पहुलओं से जांच कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस बच्ची के सकुशल बरामदगी के लिए हर पहुलओं से जांच कर रही है। और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी बच्ची की तस्वीर साझा कर दी गई है।












