Ranchi News: रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। जहां, बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में स्थित विकास हॉस्पिटल के पास बाइक सवार एक अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि, इस दौरान किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है। वहीं, आरोपी वारदात को अंजाम देते ही मौके से भाग निकला। जानकारी के मुताबिक, इस वारदात की पूरी जिम्मेवारी राहुल सिंह गिरोह ने ली।
क्या है मामला?
दरअसल, मेसरा ओपी क्षेत्र में बुधवार को विकास अस्पताल के समीप एक बाइक सवार अपराधी पहुंचकर, हवाई फायरिंग करने लगा। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत फैल गई। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। साथ ही CCTV फुटेज खंगालने लगी। CCTV फुटेज में सामने आया कि, अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद रामगढ़ रोड की ओर भाग निकला।
इस को लेकर रांची के सदर DSP संजीव बेसरा ने कहा कि, हर पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। उन्होनें यह भी बताया कि, अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की गई तो, उन्होनें किसी भी गैंग की ओर रंगदारी या फिर धमकी देने की बात से इनकार कर दिया।
Ranchi News: राहुल सिंह गिरोह द्वारा प्रेस रीलिज जारी
सोशल मीडिया पर राहुल सिंह गैंग की तरफ से एक प्रेस रीलिज जारी किया गयै है। जिसमें साफ किया गया है कि, फायरिंग अस्पताल के सामने की गई। लेकिन, धमकी अस्पताल के बगल के कार शोरुम के मालिक को दी गई है। रीलिज में लिखा हुआ है कि, शोरूम मालिक गैंग से ‘मैनेज’ नहीं किया, तो अगली बार फायरिंग उनपर और उनके परिवार पर की जाएगी। राहुल सिंह गिरोह ने दावा किया है कि, उनके पास रांची से लेकर पलामू और पटना तक की जानकारी उपलब्ध है। और किसी भी वक्त बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।
राहुल सिंह गिरोह झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती!
Ranchi News: बता दें, राहुल सिंह गिरोह झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। आए दिन, रंगदारी के लिए धमकाना और रंगदारी ना मिलने पर फायरिंग करवाने की घटना सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी अभियान चला रही है। अब देखना यह होगा कि, पुलिस इस गिरोह के खिलाफ क्या कड़ा कदम उठाती है।












