धनबाद के कपुरिया ओपी अंतर्गत कृष्णापुरी कालोनी में रविवार की रात अपराधियों ने टाटा के पूर्व कर्मी विनय कुमार दास के बंद आवास को निशाना बनाया. बता दें, विनय कुमार परिजनों के साथ बराकर स्थित कुल्टी में एक रिश्तेदार के घर गए थे. तभी घर को खाली पाकर चोरों ने ताला तोड़ लाखों रुपये का सोने के जेवर और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए.
इसकी सूचना आसपास को लोगों ने विनय को दी. विनय के लौटने पर पता चला कि अलमीरा का तिजोरी तोड़कर उसमें रखे दो सोने का जेवरात के अलावा कांसा व पितल का बर्तन गायब है. वहीं, सूचना पर कपुरिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है.
घटना को लेकर विनय कुमार दास ने बताया कि हमलोग परिवार संग एक शादी समारोह में कुल्टी गए हुए थे. तभी चोर घर से लगभग 3 लाख का सामान चोरी कर भाग निकलें.









