Wednesday, February 18, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची में आयोजित दो दिवसीय एयर शो का समापन, दर्शकों ने किया शानदार प्रदर्शन का आनंद

April 20, 2025
in झारखंड, रांची
A A
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: रांची में आयोजित दो दिवसीय एयर शो का रविवार को भव्य समापन हुआ। यह आयोजन रांचीवासियों के लिए एक ऐतिहासिक पल बन गया, जिसमें भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने आसमान में हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में दर्शकों ने हिस्सा लिया, जिनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल थे।

सूर्य किरण टीम का शानदार प्रदर्शन

एयर शो के दौरान सूर्य किरण एयरोबेटिक्स टीम ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से आसमान में अद्भुत करतब दिखाए। इस प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सूर्य किरण टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे एशिया के नंबर वन फाइटर पायलट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह रांची और झारखंड के लिए गर्व की बात है।

Related Post

Ranchi

Ranchi: प्रत्याशी के निधन से पार्षद चुनाव का स्थगन, अभी सिर्फ मेयर चुनाव

February 18, 2026
A funeral turned into a celebration in Ratu! Two bodies were found in a well in Tigra Basairtoli. What was the reason?

Ratu में जश्न बना जनाज़ा! तिगरा बसाईरटोली के कुएं से मिले दो शव, वजह क्या है?

February 18, 2026
DSPMU

DSPMU के कर्मचारी बैठे आंदोलन पर जानिए कारण

February 18, 2026
A woman and her newborn were burnt alive in Jharkhand's West Singhbhum on charges of being a witch.

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में डायन के आरोप में महिला और नवजात को जिंदा जलाया

February 18, 2026

रक्षा राज्य मंत्री ने किया रांचीवासियों का आभार व्यक्त

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांचीवासियों का आभार जताते हुए कहा कि इस एयर शो का मुख्य उद्देश्य युवाओं को वायुसेना और देश सेवा के प्रति प्रेरित करना था। उन्होंने बताया कि एयर शो के बाद युवाओं में वायुसेना में शामिल होने की उत्सुकता बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब भारत पहले जैसा नहीं रहा, बल्कि एक नया और मजबूत भारत बन चुका है, और ऐसे आयोजनों से देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है।

डीसी ने भारतीय वायुसेना और झारखंडवासियों को दिया श्रेय

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एयर शो की सफलता का श्रेय भारतीय वायुसेना और झारखंड के लोगों को दिया। उन्होंने बताया कि रांची और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और भारतीय वायुसेना के अद्भुत प्रदर्शन का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन के सफल संचालन में जिला प्रशासन और लोगों का भरपूर सहयोग मिला।

लोगों ने किया आयोजन की पुनरावृत्ति का आग्रह

एयर शो के समापन के बाद रांचीवासियों में उत्साह का माहौल था। शो देखने पहुंचे दर्शकों ने कहा कि रांची में इस तरह का भव्य आयोजन पहली बार हुआ है और वे चाहते हैं कि भविष्य में इस तरह का आयोजन फिर से किया जाए।इस आयोजन ने न केवल रांचीवासियों को देशभक्ति की भावना से भर दिया, बल्कि उन्हें वायुसेना के शौर्य को करीब से देखने का अद्भुत अवसर भी प्रदान किया।

Related Posts

Ranchi
झारखंड

Ranchi: प्रत्याशी के निधन से पार्षद चुनाव का स्थगन, अभी सिर्फ मेयर चुनाव

February 18, 2026
A funeral turned into a celebration in Ratu! Two bodies were found in a well in Tigra Basairtoli. What was the reason?
क्राइम

Ratu में जश्न बना जनाज़ा! तिगरा बसाईरटोली के कुएं से मिले दो शव, वजह क्या है?

February 18, 2026
DSPMU
झारखंड

DSPMU के कर्मचारी बैठे आंदोलन पर जानिए कारण

February 18, 2026
Next Post

Kawasaki Eliminator का अपडेटेड मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च,  लुक देखकर दीवाने हो जाएंगे आप

गृहयुद्ध’ की धमकी पर बवाल: दीपिका सिंह ने मांगी निशिकांत दुबे पर कार्रवाई

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi

Ranchi: प्रत्याशी के निधन से पार्षद चुनाव का स्थगन, अभी सिर्फ मेयर चुनाव

February 18, 2026

Ratu में जश्न बना जनाज़ा! तिगरा बसाईरटोली के कुएं से मिले दो शव, वजह क्या है?

DSPMU के कर्मचारी बैठे आंदोलन पर जानिए कारण

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में डायन के आरोप में महिला और नवजात को जिंदा जलाया

वासेपुर में ‘यूपी स्टाइल’ एक्शन: कुख्यात प्रिंस खान के घर पर कुर्की-जब्ती, अवैध निर्माण की भी जांच

18 february 2026 निर्णय लेने में सावधानी: विवेक और धैर्य की आवश्यकता

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra