मंईयां सम्मान योजना: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंईयां सम्मान योजना की 10वीं किस्त के तहत ₹2500 की राशि जारी करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है. अब बस कुछ ही घंटों का इंतजार और लाभार्थियों के खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से यह राशि ट्रांसफर होने लगेगी.
2 जुलाई से 10 जुलाई तक आएगा पैसा खातों में
– विभाग ने 30 जून को सभी जिलों को भुगतान के निर्देश भेज दिए हैं.
– डीबीटी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले 24 घंटों में अधिकांश खातों में पैसे पहुंच सकते हैं.
– जिन महिलाओं को SMS नहीं मिला है, वे पासबुक अपडेट करके राशि की जानकारी ले सकती हैं.
पहले चरण में इन 12 जिलों को प्राथमिकता
इन जिलों की महिलाओं के आवेदन और दस्तावेज समय से सत्यापित होने के कारण उन्हें पहले भुगतान मिलेगा:
– रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़, गढ़वा
किसे मिलेगी राशि?
– जिन लाभार्थियों का आवेदन सही ढंग से भरा गया है
– जिनका आधार, राशन कार्ड और बैंक खाता सही ढंग से लिंक है
– जिनकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है
अगर किसी दस्तावेज़ में गलती है, तो इस बार की किस्त आपके खाते में नहीं आएगी. इसलिए जरूरी है कि महिलाएं आवेदन स्टेटस समय-समय पर जांचती रहें और किसी भी गलती को पंचायत या नज़दीकी CSC केंद्र पर ठीक कराएं.
READ MORE: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, BSF ने निकाली बंपर भर्ती
रखे सतर्कता – फर्जी कॉल्स और मैसेज से सावधान!
सरकार ने सलाह दी है कि लाभार्थी सिर्फ आधिकारिक पोर्टल से ही जानकारी लें और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज के झांसे में न आएं.












