Weather News: झारखण्ड में गर्मी से लोग परेशां है बढ़ती गर्मी के कारण लोगो का हाल बेहाल हुआ पड़ा है. पर मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है, उन्होंने बताया की 16 जून से 18 जून के अंतराल में राज्य के मौसम में बदलाव आने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून 16 जून तक ओडिशा पहुंचेगा और फिर वहीं से होते हुए झारखण्ड में प्रवेश करेगा. उस दौरान राज्य में मौसम की स्तिथि बेहतर होने की पूरी सम्भावना है और राज्य में झमाझम बारिश हो सकती है.
सितम्बर तक मॉनसून रहने का अनुमान
मौसम विभाग के जानकारी अनुसार इस बार राज्य में मॉनसून सितम्बर तक रहेगा और पिछले साल के तुलनात्मक इस साल मॉनसून झारखण्ड में 5 दिन पहले ही आ जायेगा. पिछले बार जून 21 को आया था और इस बार 16 तक आ जायेगा.
राज्य के लातेहार डिस्ट्रिक्ट में जहां 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है वहीँ मेदिनीनगर में सामान्य डिग्री के तुलनात्मक एक डिग्री तापमान ज्यादा दर्ज किया गया है. वहीँ पूर्वी सिंघ्भुम और पश्चिमी सिंघ्भुम के भी कई हिस्सों में हलकी हलकी बारिश होने की बात कही गई है.
Read more: जवाब दाखिल न करने पर मधु कोड़ा पर फिर जुर्माना, हाईकोर्ट ने लगाया 8 हजार रुपये का हर्जाना
सबसे गर्म पाया गया मेदिनीनगर
वहीँ अगर झारखण्ड की राजधानी की बात करे तो शुक्रवार को यहां का तापमान 35 डिग्री दर्ज किया था और उसके बाद से इसमें 1-2 डिग्री की बढौतरी भी देखि गई है. साथ ही जमशेदपुर का तापमान 36.5 डिग्री और बोकारो का 38.1 डिग्री , चैबासा का 37.4 डिग्री और मेदिनगर में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस बताया गया है.













