WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
रांची। ईद पर्व के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा के लिहाज से राज्य में छह हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। राजधानी रांची में लगभग दो हजार जवानों की तैनाती की गयी है। पुलिस मुख्यालय ने सभी एसएसपी और एसपी को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने और लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा रांची और पूर्वी सिहंभूम (जमशेदपुर) में विशेष तौर पर बम निरोधक दस्ते और अश्रु दस्ता की तैनाती की गई है।
जवानों की तैनाती गुरुवार से लेकर 24 अप्रैल तक की गई है। इसे लेकर आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि ईद पर्व को लेकर राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है। साथ सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है।