मरकच्चो (कोडरमा)। थाना क्षेत्र के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो में रविवार की देर रात चोरों ने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर तीन बैटरी सहित अन्य कंप्यूटर उपकरणों की चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद हुई। वहीं परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्या सागर पासवान ने घटना को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर तीन बैटरी, एक स्टैपलाइजर, एक की बोर्ड, एक माउस, एक हेड फोन की चोरी कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों को बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।
वहीं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यासागर पासवान ने बताया कि चारदीवारी काफी छोटी होने के कारण जानवर भी चारदीवारी फांद कर अंदर विद्यालय में घुस जाते हैं। चोरों ने चारदीवारी फांदकर ही अंदर घुसे होंगे क्योंकि विद्यालय के मेन गेट का ताला लगा हुआ था।