Ranchi News: बीते बुधवार की देर रात रांची के टाटीसिल्वे थाना इलाके में चोरों ने खुलेआम चोरी की वारदात को अंजाम दिया. ईईएफ मैदान के समीप अजय ट्रेडर्स, आन्नद टायर, अमित मिश्रा की दुकान, पूजा स्टोर और मिलन चौक स्थित दो दुकानों में चोरी हुई, तो कई अन्य में चोरी करने का प्रयास किया गया. इससे दुकान वाले और स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं.
क्षेत्र में फैली भयावह स्थिति
दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले कई घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया है. लाखों रुपये मूल्य का सामान और जेवरात चोरी हो गए थे, लेकिन चोर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. इस बार की वारदात ने क्षेत्रभर में दहशत फैला दी है.
read more- झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अब तक 8 की मौत
CCTV में साफ दिखे चोरों के चेहरे
इस चोरी की घटना का CCTV फुटेज मिला है, जिसमें चार चोरों के चेहरे साफ कैद हैं. बताया जा रहा है कि सभी की अनुमानित उम्र 18–20 वर्ष के बीच है. इस फुटेज की मदद से पुलिस अब उनकी पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुटी है.
दुकानदारों की मांग: सख्त कार्रवाई और गश्त तेज़ करें
टाटीसिल्वे के निवासी और दुकानदार मांग कर रहे हैं कि बारिश के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं. उन्होंने पुलिस से यह आग्रह किया है कि क्षेत्र में गस्त तेज की जाए, ताकि स्थानीय लोग और व्यापारियों को सुरक्षित महसूस हो.
read more- बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा, राहुल-प्रियंका ने किया मार्च
पुलिस कार्रवाई: सर्च जारी, संदिग्धों की पहचान पर फोकस
रांची पुलिस ने CCTV फुटेज के ज़रिए संदिग्धों की पहचान की दिशा में काम शुरू कर दिया है. क्षेत्र में गस्त बढ़ाने, संदिग्धों की तलाशी और दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.













