Jharkhand News: झरिया/पाथरडीह सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित श्रीश्री बाबा गिरिजेश्वर नाथ मंदिर दोनों लाईन बीच बीती रात करीब 12 बजे से 1बजे बीच मंदिर का ताला तोड़ कर 12000 से 15000रूपया की समान की चोरी कर ली।
वहीं मंदिर के सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीतल का शिवलिंग 9500रूपये का, दो तांबा का लोटा, एक पितल एक तांबा का छोटा थाली, ओडियो टेप चिप्प , पेनडारईब, एक छोटा बाजा, दो स्टिल थाली, 3किलो मिसरी, बड़ा दो पैकेट अगरबत्ती मंदिर परिसर से गायब है ।
इधर जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद दिखाई दिया कि मंदिर के इर्द-गिर्द रिभर साईड निवासी सुदन महथा 12बजे रात्रि से घुम रहा है ।प्रशासन के मौजूदगी में एक दो स्थानीय लोगो ने देखा कि सुदन महथा कालोनी में रात्रि साइकिल से गंजी में घुम रहा था।
Read more- पलामू में दिनदहाड़े गोलीबारी! युवक को लगी गोली, हालत गंभीर
सूचना पर सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह अपने दल बल के साथ रिवर साइड पहुंच सुदन महथा के घर पर छापामारी कर कुछ सामान बारामद किया गया है।
बताया जाता है सुदन महथा द्वारा एक हफ्ते से लागातार क्षेत्र के लगभग मंदिरों को निशाना बनाया जा चुका है। जिसमें सुर्य मंदिर , शीतला मंदिर, शंकर भगवान के मंदिर से दो घण्टा, एक पंखा , पुल पार अखिलेश्वर महादेव नदी पार मंदिर से एक घंटी, दो थाली, एक बड़ा पितल का कलस, शाफ़्ट माइन्स काली मंदिर से एक घण्टा मंदिरों से चोरी की जा चुकी है। जिससे स्थानीय लोगो में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि रात्रि पुलिस गस्ति भी फिलहाल देखने को नहीं मिल रहा है। चोरों को पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं
Read more- रांची शराब घोटाले में नया खुलासा: फर्जी कंपनी के ज़रिए सफेद किया गया काला धन












