IPL 2025 टूर्नामेंट 17 मई से धमाकेदार तरीके से फिर से शुरू होने जा रहा है. भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के बाद हुए 10 दिन के स्थगन के बाद, RCB और केकेआर (KKR vs RCB) के बीच मैच से इसका रीस्टार्ट होगा. कई विदेशी खिलाड़ी अब एक-एक करके भारत पहुंच रहे हैं, और RCB की टीम सभी खिलाड़ियों के साथ तैयार हो चुकी है.
बेंगलुरु में जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सभी खिलाड़ी चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे, तभी अचानक हुई बारिश ने खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र में खलल डाल दिया. जहां सारे खिलाड़ी ड्रेंसिग रुम के ओर भाग गए. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड ने इस बारिश का खूब आनंद लिया. बारिश से पूरे स्टेडिएम में लबालब पानी भर गया था.
दरअसल, डेविड ने बारिश के दौरान अपने कपड़े उतारकर, स्टेडियम में भरे पानी को स्विमिंग पूल बनाकर उसमें खूब मस्ती की. और छोटे बच्चे की तरह बारिश में कूदते हुए हंगामा मचाया. RCB ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के भारत लौटने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन डेविड ने आते ही मस्ती और हंसी का माहौल बना दिया. देखें वीडियो:
Tim David ❌
Swim David ✅Bengaluru rain couldn’t dampen Timmy’s spirits… Super TD Sopper came out in all glory. 😂
This is Royal Challenge presents RCB Shorts. 🩳🤣#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2025 pic.twitter.com/PrXpr8rsEa
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 16, 2025
IPL 2025, जो भारत-पाकिस्तान के सैन्य तनाव के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था, अब 17 मई से फिर से शुरू होगा. इस टूर्नामेंट में कुल 17 मैच खेले जाएंगे, और यह 3 जून तक चलेगा. मैच केवल 6 स्थानों पर आयोजित होंगे, और फाइनल के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने की संभावना है, जबकि पहले यह मैच ईडन गार्डंस या वानखेड़े स्टेडियम में हो सकता था.
खिलाड़ी, दर्शक और क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इस बार का IPL और भी रोमांचक होगा और टिम डेविड की मस्ती से टूर्नामेंट की शुरुआत और भी खास हो गई है.












