Today’s Horoscope: 4 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है। आज का दिन कुछ लोगों के लिए करियर में तरक्की, धन लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आएगा, तो वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि आज के दिन किस राशि के लिए क्या खास है – करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष (Aries):
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। करियर में कार्य समय पर पूरे होंगे। फिजूलखर्ची से बचें। ऊर्जा बनी रहेगी और दोस्तों संग अच्छा समय बीतेगा।
वृषभ (Taurus):
तनाव हो सकता है लेकिन परिवार संग समय बिताना लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर फोकस करें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं।
मिथुन (Gemini):
नई पहचान और काम में तरक्की के संकेत हैं। धन लाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा।
कर्क (Cancer):
विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। सोच-समझकर बोलना जरूरी होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
सिंह (Leo):
आपकी मेहनत रंग लाएगी। काम और समाज में पहचान बनेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में कोई मेहमान आ सकता है।
कन्या (Virgo):
जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। थकान हो सकती है लेकिन परिवार से खुशी मिलेगी।
तुला (Libra):
तकनीकी और लंबे प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। योग-ध्यान लाभदायक रहेंगे। रिश्तों में सावधानी बरतें।
read more- बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानिए नियम और फायदे
वृश्चिक (Scorpio):
बिजनेस डील अटक सकती है। उधार लेने से बचें। तनाव से दूर रहें। ससुराल पक्ष से विवाद की संभावना है।
धनु (Sagittarius):
रुके हुए काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि और प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।
मकर (Capricorn):
नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक मजबूती आएगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा के संकेत हैं।
कुंभ (Aquarius):
सेहत और रिश्तों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। सतर्क रहें। बड़ी खरीदारी सोच-समझकर करें। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है।
मीन (Pisces):
बिजनेस ट्रिप फायदेमंद रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सरकारी लाभ संभव है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
नोट: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. इसे पूरी तरह सत्य मानना आवश्यक नहीं है. अधिक स्पष्टता के लिए किसी विशेषज्ञ से व्यक्तिगत परामर्श लें.












