आज का राशिफल 26 मई 2026: 26 मई 2026 यानि सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आने वाला है। किसी राशि को धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं तो कुछ लोगों को अपने गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए करियर, बिजनेस, प्रेम और पारिवारिक जीवन में बदलाव के संकेत दे रही है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का कैसा रहेगा हाल।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों के लिए कल का दिन सूझबूझ से काम लेने का रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। हालांकि जल्दबाजी में कोई वादा करने से बचें। खर्च बढ़ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लेकिन बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बहस से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। नए मकान या दुकान की खरीदारी के योग बन रहे हैं। सेहत के लिए तला-भुना भोजन नुकसानदायक हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में बदलाव का विचार करेंगे। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लिए कल का दिन खुशियां लेकर आएगा। परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप के अवसर मिल सकते हैं। योग और व्यायाम से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा। हालांकि मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। माता-पिता के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने काम पर फोकस रखना होगा। संतान की इच्छाएं पूरी करने में समय लग सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गलती करने से बचें। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। नौकरी में बॉस आपकी सलाह से प्रभावित होंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आय और खर्च का संतुलन बिगड़ सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा मिलेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन विवादों से दूर रहें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद शुभ रहेगा। संतान को नौकरी मिलने से घर में खुशियां आएंगी। करियर में सफलता मिलेगी और यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









