Today’s Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपका दिन! ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित राशिफल में पढ़ें आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है.
मेष राशि (Aries)
दिन की खास बात: निवेश के लिए अनुकूल समय है.
आज का दिन बड़े फैसलों के लिए उपयुक्त है. जल्दबाज़ी से बचें. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनाए रखने की ज़रूरत है. पुराने परिजनों की याद आ सकती है. विरोधियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है.
शुभ रंग: पीला
वृषभ राशि (Taurus)
दिन की खास बात: कारोबार में वृद्धि के संकेत.
किसी मनचाही इच्छा के पूरी होने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में संयम रखें और दूसरों की गलतियों को नजरअंदाज करें. संतान की सेहत चिंता बढ़ा सकती है. पारिवारिक जीवन में सुखद समय बिताएंगे.
शुभ रंग: सफेद
read more- NEET UG Result 2025 OUT: MAHESH KUMAR ने किया टॉप, देखें टॉप 10 टॉपर्स की पूरी लिस्ट
मिथुन राशि (Gemini)
दिन की खास बात: सतर्क रहने की जरूरत.
मन में अस्थिरता बनी रहेगी. अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें. घर में नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम आ सकता है. ऑनलाइन व्यवसाय में बड़ी डील मिल सकती है.
शुभ रंग: नारंगी
कर्क राशि (Cancer)
दिन की खास बात: कर्ज से राहत मिलने के संकेत.
नए साझेदारी के योग बन सकते हैं. धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी. संतान खेलकूद में रुचि लेगी. पारिवारिक विवाद को सूझ-बूझ से सुलझाएं.
शुभ रंग: लाल
सिंह राशि (Leo)
दिन की खास बात: खर्च पर नियंत्रण ज़रूरी.
उधारी से बचें, बजट बिगड़ सकता है. कार्यस्थल पर बॉस की बातों को प्राथमिकता दें. परिवार में विवाह से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है.
शुभ रंग: नीला
कन्या राशि (Virgo)
दिन की खास बात: आर्थिक प्रगति के संकेत.
बिजनेस डील फाइनल हो सकती है. शेयर बाजार में निवेश शुभ रहेगा. जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने के योग हैं.
शुभ रंग: सफेद
तुला राशि (Libra)
दिन की खास बात: मेहनत रंग लाएगी.
अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी. संतान की सेहत पर ध्यान दें. घर में नन्हे मेहमान के आने की संभावना है.
शुभ रंग: हरा
धनु राशि (Sagittarius)
दिन की खास बात: लाभ के नए मार्ग खुलेंगे.
धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. अक्समात यात्रा संभव है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी. संतान के साथ वादा निभाना पड़ेगा.
शुभ रंग: नारंगी
read more- LALU YADAV: चरवाहा से मुख्यमंत्री तक, लालू यादव और विवादों का सफर
मकर राशि (Capricorn)
दिन की खास बात: आमदनी के नए स्रोत बनेंगे.
किसी पुराने केस से राहत मिल सकती है. धन अटकने की संभावना है, लेन-देन में सावधानी रखें. ससुराल पक्ष से मेल-मुलाकात हो सकती है.
शुभ रंग: पीला
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन की खास बात: संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होंगे.
दान-पुण्य में रुचि रहेगी. संपत्ति क्रय में दस्तावेज़ों की जांच आवश्यक है. अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभदायक रहेगा.
शुभ रंग: हरा
मीन राशि (Pisces)
दिन की खास बात: व्यापार में लाभ होगा.
नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं. प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकता है. प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात का योग है.
शुभ रंग: लाल
नोट: राशिफल आपके चंद्र राशि पर आधारित है. अधिक सटीक जानकारी के लिए कुंडली विश्लेषण करवाना लाभकारी रहेगा.












