Today’s Horoscope: आज 3 अक्टूबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे पापांकुशा एकादशी कहा जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
आज के पंचांग और विशेषताएं
– एकादशी तिथि की शुरुआत: 2 अक्टूबर शाम 7:10 बजे से
– समापन: 3 अक्टूबर शाम 6:32 बजे तक
– पारण (व्रत खोलने का समय): 4 अक्टूबर सुबह 6:16 से 8:37 बजे तक
– आज भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और दान का विशेष महत्व है।
Read more- कोच्चि बनेगा भारत का पहली AI सिटी, जानिए क्या होगा इस शहर में खास!
राशि अनुसार दैनिक राशिफल
मेष
आज व्यस्तता के बावजूद अपनों का साथ मिलेगा। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार संभव है। निवेश और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
वृषभ
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, शुभ समाचार के योग हैं।
मिथुन
सहकर्मियों से संबंध बेहतर होंगे। सजगता से सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।
कर्क
अधूरे कार्य पूरे होंगे, धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन संभव है, परिवार में खुशी बनी रहेगी।
सिंह
बौद्धिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या
बोलचाल में सावधानी रखें, अपनों से अपेक्षा कम करें। दिन मध्यम रहेगा, थकान संभव है।
तुला
सहकर्मी के प्रति आकर्षण हो सकता है। दुविधा के बावजूद साहसिक निर्णय से लाभ होगा, सकारात्मक सोच जरूरी है।
वृश्चिक
लक्ष्य पर ध्यान रखें। प्रतिस्पर्धा और द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश से लाभ, संतान की चिंता रहेगी।
धनु
धार्मिक भावनाएं प्रबल होंगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को ध्यान पढ़ाई में रहेगा, नए अनुबंध संभव हैं।
मकर
साझेदारी में जिद नुकसानदायक है। तनाव, थकावट संभव है, आलस्य से बचेें।
कुंभ
शुरुआत में आलस रहेगा, कार्यों में देरी हो सकती है। युवाओं को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
मीन
निर्णय लेते वक्त सतर्कता रखें, कर्ज मामलों में सावधानी बरतें। रुका धन मिल सकता है, सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं।
Read more- BJP में बड़ा बदलाव: आदित्य साहू को कमान, बाबूलाल ने लगाए CM पर गंभीर आरोप!












