Jharkhand News: धनबाद रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें, टीम ने योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस से 7 लाख 80 हजार रुपए के 78 कछुए बरामद किए हैं. जिसके बाद उन कछुओं को धनबाद के वन क्षेत्र पदाधिकारी को सौंप दिया गया है. मालूम हो कि, कछुओं को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित प्रजाति का दर्जा प्राप्त है.
Read more- Breaking: 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
इस मामले को लेकर RPF ने बताया कि, उन्हें गप्त सूचना मिली थी कि, ट्रेन के महिला कोच में बड़ी संख्या में कछुओं की तस्करी की जा रही है. जिसके आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 78 कछुओं को बरामद किया. इस अभियान में कुंदन कुमार, जीवलाल राम, बबुलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार प्रसाद, प्रमोद कुमार और विवेक कुमार RPF टीम में शामिल थे.
Read more- सारंडा जंगल में मुठभेड़: कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच घंटों चली गोलीबारी












