Technology: युवाओं की मनपसंद बाइकों में से एक अपाचे अब एक नए अंदाज में बाजार में लॉन्च हुई है। टीवीएस ने बाजार में TVS Apache RTR 160 4V अब बिल्कुल ही नए और अलग लुक में लॉन्च कर दिया है। बाइक में अब पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी दी जा रही है। बाइक की एक्स शोरुम कीमत मात्र 1.25 लाख रुपए से शुरु है। बाइक का मुकाबला सीधे तौर पर Bajaj Pulsar N160 और Hero Xtreme 160R 4V जैसी लोकप्रिय बाइक्स से है।
TVS Apache RTR 160 4V में अग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर स्टाइल, मस्कुलर फ्यूल टैंक
अगर डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसके लुक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। बाइक का अग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर स्टाइल, मस्कुलर फ्यूल टैंक और शार्प बॉडी लाइन्स पहले जैसे ही रखे गए हैं। हालांकि, नए ग्राफिक्स और 7 अलग-अलग कलर ऑप्शन इसे पहले से ज्यादा आकर्षक और फ्रेश बनाते हैं।
Read More- Ranchi News-अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर राज्यपाल से की मुलाकात, जल्द कार्रवाई की उठाई मांग
सबसे बड़ा बदलाव लाइटिंग सिस्टम में देखने को मिलता है। अब सभी वैरिएंट में क्लास-D प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ फुल LED सेटअप दिया गया है, जिसमें DRLs, टेललैंप और टर्न इंडिकेटर्स शामिल हैं। इससे न सिर्फ बाइक की विजिबिलिटी बेहतर होती है, बल्कि इसका लुक भी ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है।
असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 159.7cc का सिंगल-सिलेंडर
इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है, क्योंकि यह पहले से ही अपने सेगमेंट में दमदार माना जाता है। बाइक में 159.7cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-वॉल्व एयर/ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद और आसान हो जाती है, खासकर ट्रैफिक और हाई-स्पीड राइडिंग में।
Read More- Ranchi Breaking : रातू में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला कांस्टेबल की मौके पर ही मौत
नई Apache में तीन राइडिंग मोड्स—अर्बन, रेन और स्पोर्ट—दिए गए हैं। अर्बन और रेन मोड में यह 15.64PS की पावर और 14.14Nm का टॉर्क देती है, जबकि स्पोर्ट मोड में यह बढ़कर 17.55PS और 14.73Nm हो जाता है। टॉप स्पीड भी मोड के हिसाब से बदलती है, जो स्पोर्ट मोड में 114 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
TVS Apache RTR 160 4V में गोल्डन USD फोर्क्स के साथ ABS
मिड और टॉप वैरिएंट में गोल्डन USD फोर्क्स दिए गए हैं, जो बाइक को न सिर्फ शानदार लुक देते हैं बल्कि बेहतर स्टेबिलिटी भी प्रदान करते हैं। ब्रेकिंग के लिए बेस मॉडल में सिंगल-चैनल ABS और बाकी वैरिएंट में डुअल-चैनल ABS का विकल्प मिलता है।
Read More- Koderma News: कोडरमा में युवती को प्रेम-प्रसंग में मिली डांट तो लगा ली फांसी
टॉप वैरिएंट में 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर भी इसमें शामिल हैं, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है।
कुल मिलाकर, 2026 Apache RTR 160 4V अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली और सेफ बन गई है, जो युवाओं को खासा आकर्षित कर सकती है।












