रांची: राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह पर स्थानीय लोगों ने एक महिला समेत दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, लोगों को शक था कि दोनों बच्चा चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। इसी संदेह में भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही बरियातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में न लें।












