UGC NET City Intimation Slip 2025 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2025 सत्र के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी है। यह परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है – एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज यानी 16 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी की जा सकती है।
UGC NET 2025 Exam City Slip कैसे करें डाउनलोड?
जैसे ही एनटीए सिटी स्लिप एक्टिव करेगा, छात्र निम्न स्टेप्स फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे:
- nta.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर “UGC NET City Intimation Slip June 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अपनी Application Number, Date of Birth और Security PIN भरें
- “Submit” पर क्लिक करें
- आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन होगी, जिसे डाउनलोड और सेव कर सकते हैं
महत्वपूर्ण सूचना: यह स्लिप सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी देती है, प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
UGC NET 2025 Admit Card कब होगा जारी?
एनटीए की गाइडलाइंस के अनुसार, परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाते हैं। इस आधार पर, UGC NET Admit Card 2025 की संभावित तारीख 21 जून 2025 है। उम्मीदवार इसे भी ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET 2025 Exam Dates & Timings
- परीक्षा तिथियाँ: 25, 26, 27, 28, 29 जून 2025
- कुल विषय: 85
- परीक्षा माध्यम: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- शिफ्ट:
- पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
UGC NET 2025 परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य
- सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी हेतु है, इससे एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा
- परीक्षा संबंधित सभी नवीनतम अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in चेक करें













