Jharkhand News: UNESCO की Co-Chairperson डॉ० सोनाझारिया मिंज ने झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर विभिन्न आदिवासी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
डॉ० सोनाझारिया मिंज बनी यूनेस्को की को-चेयर पर्सन
इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने डॉ० सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को का को-चेयर पर्सन नियुक्त किए जाने को आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात कही. बता दें, डॉ० सोनाझारिया मिंज सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की पूर्व कुलपति रह चुकीं है.
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा…
आगे मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि डॉ० सोनाझारिया मिंज की इस नई भूमिका से आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत को मजबूती मिलेगी. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की आदिवासी विरासत के साथ वर्तमान चुनौतियों को रखने में अब मदद मिलेगी. यूनेस्को का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना है. निःसंदेह डॉ० सोनाझारिया मिंज इस भूमिका को निभाने में शत प्रतिशत सफल होंगी.












