धनबाद: अखिल भारतीय ओबीसी, एससी, एसटी एवं माइनॉरिटी संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना धरना दिया. मोर्चा के प्रदेश महासचिव गोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने कहा दांदरपुर गांव की घटना असोभनीय है. सभ्य समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. भागवत कथा के दौरान कुछ स्थानीय दबंगों ने कथा वाचक से उनकी जाति पूछी. जब कथा वाचक ने स्वयं को यादव जाति का बताया, तो कथित उच्च जाति समुदाय के कुछ लोगों ने न केवल अपशब्द कहे बल्कि मारपीट भी की.
इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए संयुक्त मोर्चा ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यह घटना संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, व्यक्ति की गरिमा और सम्मान के अधिकार का घोर उल्लंघन है.
संयुक्त मोर्चा की ओर से चेतावनी
संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा. साथ ही निर्दोष लोगों की तत्काल रिहाई और दोषियों पर सख्त धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की गई है. धरना में रामप्रवेश यादव,अशोक यादव, प्रमोद कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, शिवाजी सिंह यादव,बसंत कुमार यादव, उदय शंकर,सरवन यादव,मिथिलेश कुमार यादव,महेश यादव, आरएस यादव पिंटू यादव, महेंद्र यादव,नवल किशोर यादव, आकाश कुमार,रामस्वरूप पटेल, अखिलेश कुमार यादव, एस कुमार दास, मधुसूदन गोप, संजय विश्वकर्मा,मनोज कुमार यादव, सुनील कुमार यादव राजू रंजन पासवान मूलवासी, संजय विश्वकर्मा नवल प्रसाद समेत अन्य थे.












