Sports news: आज फादर्स डे के दिन सभी बच्चे अपने पिता के लिए कुछ न कुछ ख़ास कर रहे है. उसी बिच विराट कोहली के बेटी वामिका कोहली ने भी अपने पापा विराट के लिए , फ़ादर्स डे के अवसर पर एक प्यारा सा कार्ड बनाके दिया. इस फ़ादर्स डे पे अनुष्का ने ये प्यारा सा पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया.
फ़ादर्स डे कार्ड
वामिका ने अपने ग्रीटिंग कार्ड में लिखा था, ‘’पापा भाई की तरह दीखते है, मुझे हंसाते, गुदगुदी भी करते है. मई उनके साथ मेक अप भी लगाती हु,मै उनसे बहुत प्यार करती हूं और वो मुझे उससे भी ज्यादा प्यार करते है’’.
Read more: BCCI गौतम गंभीर की जगह किसी ओर को कोच के पोजीशन पर कर सकता है नियुक्त,उनके वापिस भारत लौटने पर उठे सवाल
वामिका ने इस प्यारे से मेसेज के निचे अपना नाम लिखा और साथ ही एक छोटा सा दिल भी बनाया. अनुष्का शर्मा ने वामिका के बनाये कार्ड की फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और कैप्शन लिखा,’’ To the first man I ever loved- and the first man our daughter did.. happy fathers day to all the fathers everywhere.’’
अनुष्का शर्मा के ये पोस्ट करते ही , इनका ये पोस्ट फैन्स ने काफी शेयर किया और अब ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.












