झारखंड के 48 Municipal elections में सोमवार को मतदान होगा। इससे पूर्व शनिवार शाम 5 बजे ही चुनाव प्रचार का शोर थम गया। लाउडस्पीकर और बड़ी रैलियों पर रोक लगा दी गई हैं।
इससे पहले दिनभर प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए मोटरसाइकिल रैली, समर्थकों के साथ रोड शो और , चौक-चौराहों और मोहल्लों में उम्मीदवारों के जरिए जनता से समर्थन की मांग की।
प्रत्याशी के बीच अब खुले मंचों और रैलियों के बजाय घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे है, साथ ही मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
शुरू हो चुकी है पोलिंग पार्टियां व सुरक्षाकर्मियों की रवानगी
मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो हैं। मतदान सोमवार को सुबह 7 बजे से शूरूआत की जायेगी और शाम 5 बजे तक ही मतदाता मतदान कर सकेंगे। राज्य चुनाव आयोग की ओर से सभी जिलों प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं
सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती रहेगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए जाएंगे, ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराई जा किया जा सके।
48 नगर निकायों में 43 लाख से अधिक मतदाता
राज्य के 48 Municipal elections में इस बार 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान। इनमें 21 लाख महिला, 22 लाख और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल होंगे। निकाय क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 4307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बीच कुल 2445 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 896 को अति संवेदनशील कैटेगरी में रखा गया है जहां सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी।












