Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल लिया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 2 नवम्बर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है. बता दें, बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश देखी गई, जिसमें सर्वाधिक बारिश धनबाद जिलें में दर्ज की गई गहै.
इन जिलों में दिखेगा असर
मौसम विभाग की माने तो, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है.
Read more- रांची शराब घोटाले में नया खुलासा: फर्जी कंपनी के ज़रिए सफेद किया गया काला धन
बारिश का कारण
मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ते हुए पूर्वोत्तर झारखंड तक पहुंच गया है. अगले 12 घंटों में यह सिस्टम बिहार की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा.
‘मोंथा’ तूफान का असर जारी
हालांकि, चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अभी भी झारखंड के कई हिस्सों में दिख रहा है. जिस कारण से रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, लातेहार और चतरा जैसे जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही हैं और ठंडी हवाओं का दौर भी जारी है. वहीं, तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की गई है, जिससे सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक महसूस हो रही है. मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है.
Read more- पलामू में दिनदहाड़े गोलीबारी! युवक को लगी गोली, हालत गंभीर












