Khabar Mantra: देश के 17 राज्यों में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है. बुधवार को यह छत्तीसगढ़ में 12 दिन और ओडिशा में 13 दिन पहले पहुंच गया. दोनों राज्यों के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है.
कई शहरों में येलो अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में झमाझम बारिश हो रही है. इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. बदलापुर, उल्हासनगर, कल्याण, डोंबिवली और ठाणे के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है.
Read More: झारखंड मत्स्य महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़ आज, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की करेंगी उद्घाटन
राजस्थान मध्य प्रदेश में बारिश ने दी दस्तक
राजस्थान में मौसम ने तीन अलग-अलग रूप दिखाए हैं. बूंदी जिले में तेज गर्मी से हालात बिगड़ गए हैं, जहां एक वृद्ध महिला की हीटवेव से मौत हो गई. वहीं, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में लगातार बारिश जारी है. दूसरी ओर, जैसलमेर में सुबह से ही धूलभरी आंधी (रेत का गुबार) देखने को मिला.
मध्यप्रदेश के 15 से अधिक जिलों में मंगलवार को बारिश हुई थी. आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 40 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कुछ जगहों पर आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. बिहार के 12 जिलों में भी आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
देश भर में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है — कहीं राहत की बारिश तो कहीं गर्मी का कहर जारी है.
Read More: Breaking: विनय चौबे से पूछताछ के लिए एसीबी को मिली 2 दिनों की रिमांड













