Jharkhand weather में मौसम लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कभी सुबह के समय काफी ठंड रहती है, कभी हल्की धुंघ देखने को मिलती है तो दिन के समय में मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखाई पड़ता है। जहां एक तरफ झारखंड के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ मैदानी राज्यों में ठंड के साथ-साथ कोहरे का कहर भी साफ देखने को मिल रहा है।

सुबह-शाम ठंड रहेगी
आज झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का हाल धूप और हल्की धुंध के साथ-साथ गर्म-ठंड का मिला-जुला रूप दिखाई पड़ सकता है। मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सुबह-शाम ठंड रहेगी। वहीं दिन में धूप के वजह से तापमान में बढ़ता हुआ देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 27 °C और न्यूनतम लगभग 12 °C रहेगा, हवाएं हल्की-मध्यम चलेगी और बारिश की संभावना बहुत कम है।
Jharkhand weather update: गर्मी का आगमन
jharkhand में अभी भी ठंडी हवाओं का असर जारी है, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। खासकर राजधानी रांची के साथ आसपास के क्षेत्रों में धूप के साथ हल्की गर्मी का अनुभव हो सकता है। jharkhand weather पर IMD ने संकेत देते हुए कहा है कि फरवरी के अंत तक इस मौसम पैटर्न में बदलाव आ सकता है और गर्मी का मौसम जल्दी आ सकता है, जिससे jharkhand का तापमान और ऊपर जाएगा।











