Palamu : पलामू से एक खौफनाक घटना सामने आयी है जहां प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की लोढ़ा (पत्थर का भारी सामान) से कूचकर हत्या कर दी। प्रेमिका का कसूर बस इतना था कि उसने प्रेमी को ब्लॉक कर दिया था। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला लेस्लीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Read More-पैसा है कहां? लंबे समय से छात्रों की छात्रवृत्ति लंबित, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत पर साधा निशाना
दोनों के बीच कई दिनों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
मिली जानकारी के मुताबिक महिला का एक शख्स से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान प्रेमी कमाने के लिए दूसरे राज्य चला गया। इसके कुछ दिनों बाद ही प्रेमिका ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। जिसके कारण प्रेमी बौखलाया हुआ था।
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
इसी बीच प्रेमी कुछ दिनों पहले गांव आया था। महिला के घर जाकर उसने बातचीत करनी चाही पर इसी बीच उसका विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने पास में ही रखे लोढ़ा से कूचकर महिला की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
Read More-पलामू में मर्डर, जेठ ने बहू को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट
बताते चलें कि 30 सितंबर को पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार गांव में पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था। महिला लोढ़ा से कूचकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उसके प्रेमी संदीप कुमार पर लगा था। हत्या के बाद से ही प्रेमी फरार चल रहा था।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









