KhabarMantra: रांची, कांके थाना क्षेत्र के सर्वोदयनगर रोड नंबर 08 में 19 मई की सुबह रमेश उराँव की चाकू मारकर हत्या का रांची पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी तनु लकड़ा , प्रेमी शहीद अंसारी और सतीश को गिरफ्तार किया है.
घटना 19 मई की सुबह करीब 4:45 बजे की है, जब रमेश उराँव के घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया. घायल रमेश को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई.
Read more: कटहल मोड़ पे हुआ एक बड़ा सड़क हादसा: 5 घायल, एक ही हालत गंभीर
साजिश का खुलासा:
रांची ssp चंदन सिन्हा ने बताया कि गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न जिलों—रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और गया (बिहार)—में छापेमारी कर आरोपी शाहिद अंसारी को 27 मई को उसके घर, भीठा, थाना-गोन्दा, रांची से गिरफ्तार किया. पूछताछ में शाहिद ने बताया कि वह मृतक के साथ वर्षों से जमीन का काम करता था, इसी दौरान उसका मृतक की पत्नी तनु लकड़ा से प्रेम संबंध स्थापित हुआ. दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और शारीरिक संबंध भी थे. जब यह बात रमेश उराँव को पता चली तो उसने पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.

प्लानिंग के साथ वारदात को दिया अंजाम
इसके बाद पत्नी और प्रेमी ने रमेश की हत्या की योजना बनाई. 18 मई की रात मुंडन कार्यक्रम से लौटने के बाद जैसे ही रमेश घर पहुंचा, शाहिद अंसारी पहले से कमरे में मौजूद था. पत्नी वाशरूम चली गई और रमेश जैसे ही कमरे में घुसा, शाहिद ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. वारदात के बाद शाहिद फोर्ड फिगो कार (नं.-JH01AU-7636) से भागकर ओरमांझी होते हुए हजारीबाग और फिर गया (बिहार) चला गया. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू,फोर्ड फिगो कार,चार मोबाइल फोन (शाहिद, तनु, रमेश और सतीश के बरामद किए है.












