Crime News: पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद रेलवे स्टेशन के महज़ 200 मीटर दूर रेलवे पटरी से एक विवाहित जोड़े ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिसमे महिला ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वही अमित बाउरी ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया जिसे आंशिक चोट लगी। घटना सुबह गोमो खड़गपुर ट्रेन से सुबह क़रीब 7:45 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते दोनों ने आत्म हत्या करने की कोशिश की। दोनों पुटकी बाउरी बस्ती के रहने वाले बताया जा रहा है।












