WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
हजारीबाग। जिला के हजारीबाग केरेडारी मार्ग के भदईखाप (लोयसुकवार )चौक के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई।
बताया जाता है कि महिला अपने पति और दुधमुंहे बच्चे के साथ टडवा बाजार जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बारह चक्का ट्रक बाइक को अपने चपेट में ले लिया। इससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक राजेंद्र गंझू की पत्नी पूनम देवी केरेडारी थाना क्षेत्र के निरी गांव की रहने वाली थी।
घटना के बाद हजारीबाग केरेडारी मार्ग को जाम कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर ली है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है।