पश्चिमी सिंहभूम।पश्चिमी सिंहभूम के गुवा में आजीविका महिला ग्राम संगठन हिरजीहाटिंग की महिलाओं ने दुर्गा मंडप परिसर में बैठक की। बैठक में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए आजीविका बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पिछले सप्ताह हुई बैठक की समीक्षा की गई। साथ ही समूह की कामकाज पर भी विचार किया गया। इसके अलावा बैठक में जिन मामलों पर विचार-विमर्श किया गया उनमें वीओ के कार्यकर्ताओं के कामकाज, बीएचजी की महिलाओं की आजीविका बढ़ाने, बदलाव दीदी और सेफ सदस्यों के बदलाव, बदलाव मंच पर चर्चा, वृद्ध और विकलांग समूह बनाने पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान बैठक में उपस्थित महिला समूह में वीओ वन की पद्मावती मिश्रा, अध्यक्ष नेलानी टोप्पो, सचिव रजनी प्रधान, कोषाध्यक्ष चांदमनी देवी के अलावा वीओ टू की महक, अध्यक्ष रमा देवी, सचिव सीमरन लकड़ा, कोषाध्यक्ष कमला देवी, एचआर अनुराधा राव सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।









