Jharkhand News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कोडरमा सर्किट हाउस परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.
read more- Big Breaking: विवादों के बीच सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन आज
पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह हुई शामिल
इस विशेष अवसर पर पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजीव रंजन, केदार पासवान, शांतनु मिश्रा, ईश्वर आनंद और कोडरमा के उपायुक्त ऋतुराज सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई.
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने व्यक्तिगत रूप से पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और पृथ्वी को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया. सर्किट हाउस परिसर को पौधों से सजाया गया और प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया.
इस पहल ने पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को भी प्रेरित किया कि वे अपने-अपने स्तर पर वृक्षारोपण करें और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में योगदान दें.












