Jharkhand: जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकुरलिलवा स्थित चेरकी पहरी गांव में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक युवक की उसके पिता के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के वृद्ध पिता को अपराधियों ने छोड़ दिया, जिससे साफ है कि घटना पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई।
बिलकुल बेशर्म हो चुकी है पुलिस प्रसासन pic.twitter.com/uKfiOcWoCR
— Tiger jairam mahto (@JairamTiger) May 15, 2025
घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक जयराम महतो तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। वे जरीडीह में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सीधे रात 1:17 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने नावाडीह थाना प्रभारी को फोन कर तत्काल पहुंचने का आग्रह किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
पुलिस की लापरवाही पर विधायक का फूटा गुस्सा
विधायक महतो ने बताया कि थाना प्रभारी से बात नहीं बनने पर उन्होंने बोकारो एसपी और बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। विधायक ने इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित है, ऐसे में पुलिस की यह उदासीनता बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
जयराम महतो ने प्रशासन को दूसरी बार सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने लाई।
डीजीपी से कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी
विधायक ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) से मांग की है कि ऐसे लापरवाह और वसूली में लिप्त अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों से तत्काल हटाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन छेड़ेंगे।
इस हत्याकांड ने एक ओर जहां अपराधियों के हौसले बुलंद होने का संकेत दिया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की निष्क्रियता ने आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी प्रशासन के प्रति रोष देखा जा रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







