Ranchi News: राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें, कटहल मोड़े के पास से आज पुलिस को आभूषण दुकान संचालक के पास करीब 9 लाख रुपए मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया।
Ranchi News: क्या है पूरा मामला…
दरअसल, कटहल मोड़ के पास बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंन अभियान चलाया जा रहा था। तभी, एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। जिससे तलाशी के दौरान लाखों रुपए नकद बरामद किए गए। पूछताछ की दौरान सामने आया कि, वाहन चालक एक ज्वेलरी दुकान संचालक है। उससे जब कैश के बारे में पूछा गया तो, वह संतोषजनक कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने सारे पैसे अपने कब्जे में ले लिया है। और इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।












