Ranchi Breaking News: रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चार दिनों से लापता 11 वर्षीय नेहा को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बता दें, बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही रांची पुलिस उसके सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। जिसको लेकर उन्होनें जानकारी देने वाले को 21 हजार रुपए इनाम देने भी घोषणा की थी।
Ranchi Breaking News: 4 फरवरी से लापता थी नेहा
दरअसल, 4 फरवरी को दोपहर के वक्त नेहा घर में किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। और शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी शिकायत डोरंडा थाना में कराई। जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए नेहा की तलाश में जुट गई। इसके साथ ही पुलिस ने बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले को 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की थी।
घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी नेहा
Ranchi Breaking News: जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि, बच्ची को चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक अनाथ आश्रम के पास देखा गया। वहीं, सूचना के आधार पर पुलिस ने नेहा बरामद किया। बताया जा रहा है कि, नेहा खुद घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। वहीं, पुलिस ने बच्ची को चुटिया थाना क्षेत्र के प्रेमाश्रय के पास से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।







