Thursday, April 9, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

धनबाद स्टेशन से 13 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, 5 बाल तस्कर गिरफ्तार

November 11, 2025
in क्राइम, झारखंड
A A
धनबाद स्टेशन से 13 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, 5 बाल तस्कर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद। पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के धनबाद मंडल अंतर्गत रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट धनबाद ने सोमवार को ऑपरेशन एएएचटी (एक्शन अगेंस्ट ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के तहत बड़ी सफलता प्राप्त की। आरपीएफ और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त कार्रवाई में वास्कोडिगामा एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य कोच से 13 नाबालिग बच्चों को बाल तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। इस दौरान पांच बाल तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट धनबाद, जीआरपी धनबाद और चाइल्ड हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। दोपहर करीब 3:58 बजे प्लेटफार्म संख्या 07/08 पर ट्रेन की जांच की गई। जांच के दौरान पांच वयस्क व्यक्तियों के साथ 13 नाबालिग बच्चे डरे-सहमे अवस्था में पाए गए।

Read more- धर्मेंद्र के निधन की खबर झूठी, बेटी ईशा देओल ने बताई सच्चाई

Related Post

Jharkhand Politics: केंद्र का पैसा हक है, मोदी जी का एहसान नहीं-कांग्रेस का पलटवार

Jharkhand Politics: केंद्र का पैसा हक है, मोदी जी का एहसान नहीं-कांग्रेस का पलटवार

April 8, 2026
Jharkhand Politics: बेरोजगारी और महंगाई से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही बीजेपी-कांग्रेस का पलटवार

Jharkhand Politics: बेरोजगारी और महंगाई से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही बीजेपी-कांग्रेस का पलटवार

April 8, 2026
Health cottages will be built in every Panchayat in Jharkhand, AI and e-Sanjeevani will change the health system

Jharkhand में हर पंचायत में बनेगा हेल्थ कॉटेज, AI और ई-संजीवनी से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

April 8, 2026
Dr. Irfan Ansari given the responsibility of star campaigner in West Bengal Election

West Bengal Election में डॉ. इरफान अंसारी को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी

April 8, 2026

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये पांचों आरोपी बच्चों को पैसों का लालच देकर दुर्ग, सिकंदराबाद, हुबली और धारवाड़ जैसे शहरों में खतरनाक मजदूरी कार्यों (लोहे की फैक्ट्री, बिल्डिंग निर्माण और बिजली कार्य) में लगाने के लिए ले जा रहे थे। सभी आरोपियों ने बाल तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की।

5 बाल तस्कर को किया गया गिरफ्तार

आरपीएफ टीम ने सभी बच्चों को ट्रेन से उतारकर सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और पांचों तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से यात्रा टिकट और मोबाइल फोन जब्त किए गए। इस संबंध में जीआरपी धनबाद में कांड संख्या 124/25, दिनांक 10/11/2025, अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

सभी 13 नाबालिग बच्चों को चाइल्ड हेल्प डेस्क, धनबाद के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अभियान में शामिल टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के साथ उप निरीक्षक कुन्दन कुमार, पालिक मिंज, सहायक उप निरीक्षक नन्दू प्रसाद, सिपाही बिनोद शंकर सिंह, अनिल कुमार, प्रविंद कुमार (सभी आरपीएफ पोस्ट धनबाद), तथा जीआरपी धनबाद के सुमेश्वर पासवान, रामनंदन सिंह और संजीत कुमार सिंह शामिल थे।

Read more- Big Breaking : दिल्ली दहली: लाल किला मेट्रो के बाहर कार ब्लास्ट से हड़कंप, एक की मौत कई घायल

आरपीएफ ने इस अभियान को मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि बताया है और कहा है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

Jharkhand Politics: केंद्र का पैसा हक है, मोदी जी का एहसान नहीं-कांग्रेस का पलटवार
झारखंड

Jharkhand Politics: केंद्र का पैसा हक है, मोदी जी का एहसान नहीं-कांग्रेस का पलटवार

April 8, 2026
Jharkhand Politics: बेरोजगारी और महंगाई से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही बीजेपी-कांग्रेस का पलटवार
झारखंड

Jharkhand Politics: बेरोजगारी और महंगाई से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही बीजेपी-कांग्रेस का पलटवार

April 8, 2026
Health cottages will be built in every Panchayat in Jharkhand, AI and e-Sanjeevani will change the health system
झारखंड

Jharkhand में हर पंचायत में बनेगा हेल्थ कॉटेज, AI और ई-संजीवनी से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

April 8, 2026
Next Post
When and where did bomb blasts occur in India? The complete story of every terror attack since independence!

भारत में कब-कब और कहाँ हुआ बम ब्लास्ट? आज़ादी से अब तक दहशत के हर धमाके की पूरी कहानी!

Bihar Elections LIVE: दूसरे चरण में 31.38% मतदान, बगहा में वोट बहिष्कार और कई जगह EVM खराब

Bihar Elections LIVE: दूसरे चरण में इतने प्रतिशत मतदान, बगहा में वोट बहिष्कार और कई जगह EVM खराब

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Smartphone Price Hike India: भारत में Samsung, Vivo और Oppo के फोन 40% तक हुए महंगे, जानें नई कीमतें!

Smartphone Price Hike India: भारत में Samsung, Vivo और Oppo के फोन 40% तक हुए महंगे, जानें नई कीमतें!

April 8, 2026

Jharkhand Politics: केंद्र का पैसा हक है, मोदी जी का एहसान नहीं-कांग्रेस का पलटवार

Jharkhand Politics: बेरोजगारी और महंगाई से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही बीजेपी-कांग्रेस का पलटवार

Jharkhand में हर पंचायत में बनेगा हेल्थ कॉटेज, AI और ई-संजीवनी से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

West Bengal Election में डॉ. इरफान अंसारी को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी

Jharkhand Politics: झारखंड में कट-कमीशन का खेल! बिचौलियों की भेंट न चढ़ जाए करोडो़ं रुपए-भानू प्रताप का बड़ा हमला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra