Big Breaking : राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर तेज धमाके से हड़कंप मच गई। पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई और पास में खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी लपटों की चपेट में आ गईं।
कई लोग झुलस गए हैं, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
इस भीषण धमाके में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं। आनन-फानन में घायलों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।
Read More-Big Breaking: 12 नवम्बर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुुहर
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। एहतियात के तौर पर दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









