Saturday, April 4, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार अर्धशतक जैसा आगाज

April 20, 2025
in स्पोर्ट्स
A A
Share on FacebookShare on Twitter

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया। महज 14 साल और 23 दिन की उम्र में डेब्यू कर वैभव आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

पहली ही गेंद पर सिक्स, फिर खेली 34 रनों की तूफानी पारी 

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में वैभव ने अपने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़कर सबको चौंका दिया। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद को कवर के ऊपर से छह रनों के लिए भेजा। आईपीएल करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले वह दसवें और चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Related Post

IPL 2026: Delhi Capitals vs Mumbai Indians—All set for a high-scoring encounter

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस—हाई स्कोरिंग मुकाबले की पूरी तैयारी

April 4, 2026
Vaibhav Suryavanshi smashes half-century in 15 balls as Rajasthan thrash Chennai by 8 wickets

IPL 2026:15 गेंदों में अर्धशतक, वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा

March 30, 2026
IPL 2026: Owners' wealth shines more than the field itself!

IPL 2026: मैदान से ज्यादा मालिकों की दौलत का जलवा! Ananya Birla की एंट्री ने बढ़ाई ग्लैमर और चर्चा

March 28, 2026
TATA IPL 2026: 7 Stalwarts from Jharkhand Take the Field, but CSK Suffers a Major Blow Ahead of the IPL 2026 Opener

TATA IPL 2026: झारखंड के 7 जांबाज मैदान में, लेकिन IPL 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका

March 28, 2026

वैभव ने कुल 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। यशस्वी जायसवाल के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 85 रनों की अहम साझेदारी की और 181 रनों के लक्ष्य का बेखौफ अंदाज़ में पीछा शुरू किया।

एलएसजी के खिलाफ दिखाया निडर आत्मविश्वास 

वैभव ने आवेश खान की गेंद पर लांग ऑन के ऊपर जोरदार छक्का लगाया और एक बार कैच ड्रॉप होने का भी फायदा उठाया, जहां गेंद सीधे बाउंड्री के पार चली गई। उनकी यह पारी न सिर्फ धमाकेदार थी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और मैच पर पकड़ को दर्शाती है।

इमोशनल हुआ यह युवा सितारा 

नौवें ओवर में एडेन मार्करम की गेंद पर वह स्टंप आउट हो गए। ऋषभ पंत ने शानदार फुर्ती दिखाकर उन्हें पवेलियन भेजा। आउट होने के बाद वैभव भावुक नजर आए, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन की खूब सराहना हो रही है।

वैभव सूर्यवंशी: क्रिकेट की नई उम्र का सितारा 

बिहार के रहने वाले वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था, उसी साल जब भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। अब उसी देश के लिए वैभव भविष्य की उम्मीद बनकर उभरे हैं। उन्होंने भारत अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 58 गेंदों में शतक जड़कर पहले ही अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था।

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें पिछले साल मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब उनके डेब्यू ने इस फैसले को पूरी तरह सही साबित कर दिया है।

Related Posts

IPL 2026: Delhi Capitals vs Mumbai Indians—All set for a high-scoring encounter
स्पोर्ट्स

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस—हाई स्कोरिंग मुकाबले की पूरी तैयारी

April 4, 2026
Vaibhav Suryavanshi smashes half-century in 15 balls as Rajasthan thrash Chennai by 8 wickets
Breaking News

IPL 2026:15 गेंदों में अर्धशतक, वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा

March 30, 2026
IPL 2026: Owners' wealth shines more than the field itself!
स्पोर्ट्स

IPL 2026: मैदान से ज्यादा मालिकों की दौलत का जलवा! Ananya Birla की एंट्री ने बढ़ाई ग्लैमर और चर्चा

March 28, 2026
Next Post

झारखंड के दो सितारों ने चमकाया राज्य का नाम, JEE Mains 2025 में किया कमाल

स्पेन के बार्सिलोना में मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत, क्या झारखंड में खेलों को मिलेगा बढ़ावा !

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi DC strict on land matters, employee suspended in Kanke

Breaking News: Ranchi में जमीन के मामलों पर DC सख्त, कांके में कर्मचारी सस्पेंड

April 4, 2026

जामताड़ा आयुष्मान घोटाला: मंत्री Irfan Ansari पर BJP के आरोप, जांच की मांग

Crime News: बंदूक साफ करते समय चली गोली, शख्स की मौके पर मौत

Jharkhand News: हेमंत सरकार की ‘साजिश’ बनाम आजसू की कानूनी जीत, क्या झारखंड पंचायत चुनाव में फिर मिलेगा पिछड़ों को हक?

Ranchi News: निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ उपायुक्त को ज्ञापन, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Naagin 7 To Go Off-Air: Naagin 7 पर मंडराया संकट! क्या 3 महीने में ही बंद हो जाएगा एकता कपूर का शो?

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra