Sunday, May 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 एयरपोर्ट बंद, देशभर में सुरक्षा अलर्ट, एयरलाइंस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

May 9, 2025
in Breaking News, देश
A A
india pakistan war
Share on FacebookShare on Twitter

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय कार्रवाई के बाद सुरक्षा स्थिति तेजी से बदली है. बीते 36 घंटे में सरहद पर हालात गंभीर हो गए हैं, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने देशभर के हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

देशभर के एयरपोर्ट पर बढ़ी सुरक्षा, SLP चेकिंग अनिवार्य

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने सभी हवाई अड्डों पर सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग (SLPC) को अनिवार्य कर दिया है. टर्मिनल भवनों में आगंतुकों का प्रवेश फिलहाल प्रतिबंधित है और एयरपोर्ट्स पर एयर मार्शल की तैनाती की जा रही है.

पंजाब, J&K समेत 6 राज्यों के 24 एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद

पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के 24 नागरिक हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. ये सभी एयरपोर्ट भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित हैं और रणनीतिक रूप से संवेदनशील माने जाते हैं. पाकिस्तान द्वारा पठानकोट, जालंधर और जैसलमेर क्षेत्रों में ड्रोन हमलों के बाद यह निर्णय लिया गया है.

एयरलाइनों ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो और स्पाइसजेट समेत प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. स्पाइसजेट ने कहा है कि सुरक्षा जांच की सख्ती को देखते हुए यात्री उड़ान से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें. इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षा प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय लेकर आएं. साथ ही, इंडिगो ने घोषणा की है कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट की यात्रा के लिए 8 मई 2025 या उससे पहले की गई बुकिंग को 22 मई 2025 तक रद्द या बदला जा सकता है—बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के.

एयर इंडिया ने दी नई गाइडलाइन

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर बताया है कि सभी घरेलू यात्रियों को अब उड़ान से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा. चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी.

यात्रियों से अपील

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान से जुड़ी जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से नियमित रूप से जांचते रहें और निर्धारित समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचें.

Related Posts

Ranchi: Vijay Sahu, convicted of molesting a minor, sentenced to 5 years rigorous imprisonment, major decision of POCSO court
Breaking News

Ranchi: नाबालिग से छेड़खानी के दोषी विजय साहू को 5 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

May 16, 2026
रांची RIMS हॉस्टल में एमबीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!
रांची

रांची RIMS हॉस्टल में एमबीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!

May 16, 2026
भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, 26 मई को केरल पहुंचेगा मानसून
Breaking News

भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, 26 मई को केरल पहुंचेगा मानसून

May 15, 2026
Next Post
Indo-Nepal-Border

भारत-नेपाल बॉर्डर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

indiapakwar affect on sharemarket

भारत-पाकिस्तान तनाव का शेयर बाजार पर असर: 9 मई 2025 को बाजार में गिरावट और रुपया कमजोर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन

महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी- आदित्य साहू का पलटवार

May 16, 2026

रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की बड़ी बैठक-जानें SIR का पूरा शेड्यूल

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: गोल धनबाद के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कृष्णा गोयल ने केमिस्ट्री में हासिल किए 100 अंक

बिरनी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, बलगो और कुम्हारपीटनी में चार घर जलकर राख

Jharkhand में अस्पतालों की बदहाली पर BJP-Congress आमने-सामने, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सियासत तेज

कोडरमा में 36 घंटे के भीतर नेहा राज हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra