Dhanbad : धनबाद उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को सर्वमंगला पब्लिक स्कूल, भूली में स्कूल वाहनों की व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस जांच का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी, मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार और शुभम कुमार ने किया।
Read More-प्रेमिका ने ब्लॉक किया तो लोढ़ा से कूचकर प्रेमी ने मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
वाहनों की फिटनेस, वैध परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच की गई
अभियान के दौरान स्कूल परिसर में करीब 30 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। टीम ने सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के मानकों के अनुरूप सभी वाहनों की फिटनेस, वैध परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ड्राइवर के दस्तावेज़, सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नर, वैन में महिला अटेंडेंट की उपलब्धता आदि बिंदुओं की गहन जांच की।
Read More-हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, इस मामले में…
जांच के दौरान कई वाहनों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। ऐसे 16 वाहनों पर मोटर यान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 1.5 लाख रुपये का चालान किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि लगातार यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा सभी स्कूलों को जारी गाइड लाइन के अनुसार पालन करना है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









