Railway News: अगर आप दिवाली, छठ पूजा या किसी अन्य काम से अक्टूबर-नवंबर में ट्रेन यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि दुर्गापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलाकिंग (NI) कार्य होने के कारण 31 अक्टूबर से 24 नवंबर 2025 तक धनबाद-हावड़ा रेल मार्ग पर 38 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी।
रेलवे ने यह कदम त्योहारों के बीच कार्य पूरा करने के लिए उठाया है, ताकि दुर्गा पूजा से लेकर छठ तक रेलवे ट्रैक पर सुगम संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान कई ट्रेनों के रूट बदल दिए जाएंगे, जबकि शताब्दी, राजधानी, दुरंतो और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी देरी से चलेंगी।
किन ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा?
दुर्गापुर में काम के कारण इन तिथियों पर इन ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा:
- हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस (12353): 31 अक्टूबर, 14 नवंबर
- लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस (12354): 2, 16 नवंबर
- हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (13025): 17 नवंबर
- भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस (13026): 19 नवंबर
- सियालदह-आनंद विहार संपर्क क्रांति (12329): 18 नवंबर
- आनंद विहार-सियालदह संपर्क क्रांति (12330): 19 नवंबर
- कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357): 18 नवंबर
- अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस (12358): 20 नवंबर
- हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस (12175): 23 नवंबर
- ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (12176): 22 नवंबर
- हावड़ा-धनबाद कोलफील्ड एक्सप्रेस (12339): 23 नवंबर
- धनबाद-हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस (12340): 24 नवंबर
- हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस (22387): 23, 24 नवंबर
- धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस (22388): 22, 23 नवंबर
(अन्य सभी रद्द ट्रेनों की सूची खबर के अंत में दी गई है)
किन ट्रेनों का रूट बदलेगा?
काम के चलते कई ट्रेनों को उनके सामान्य मार्ग से हटाकर दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा, जैसे:
- सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426): 3, 10, 17 नवंबर को यह ट्रेन दुर्गापुर की जगह सैंथिया होकर चलेगी।
- रांची-कामाख्या एक्सप्रेस (15661): 5, 12, 19 नवंबर को इसका मार्ग भी बदला जाएगा।
- मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13425): 8, 15, 22 नवंबर को नए रूट से चलेगी।
- कामाख्या-रांची एक्सप्रेस (15662): 4, 11, 18 नवंबर को अलग मार्ग से चलेगी।
- बर्द्धमान-हटिया मेमू (13503) और हटिया-बर्द्धमान मेमू (13504): कई तारीखों पर इनका मार्ग भी बदला जाएगा।
ये ट्रेनें चलेंगी देरी से
नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय पर भी पड़ेगा:
- हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस (12019): 3 और 4 नवंबर को 2 घंटे लेट
- रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस (12020): 13 नवंबर को 2 घंटे 15 मिनट लेट
- हावड़ा-गया वंदे भारत (22303): 2 नवंबर को 2 घंटे 30 मिनट लेट
- गया-हावड़ा वंदे भारत (22304): 3, 4 और 23 नवंबर को 1 घंटे 20 मिनट लेट
- धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड (22388): 13 और 16 नवंबर को 3 घंटे 30 मिनट लेट
- सियालदह-नई दिल्ली राजधानी (12313): 23 नवंबर को 1 घंटे 20 मिनट लेट
यात्रियों के लिए रेलवे का सुझाव
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (indianrail.gov.in) या IRCTC ऐप पर जरूर चेक करें।












