Jharkhand News: खरसावां के दलाईकेला में नहाने गए 4 युवकों की नाले में डूबने से मौत हो गई है. मृतकों में 17 वर्षीय सिद्धेश्वर मंडल, 20 वर्षीय हरिबास दास, 20 वर्षीय मनोज साहू और 16 वर्षीय सुनील साहू शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, नाला में कुछ दूर आगे चारों को अचेत अवस्था में पाया गया. जिसके बाद उन सबको आनन-फानन में खरसावां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
read more: Kargil Vijay Diwas: रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़, कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम
बारिश के कारण बढ़े जलस्तर में डूबे चारों
इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों दलाईकेला और जोजोडीह गांव के बीच स्थित नाला पर बने कलवर्ट के पास नहाने गए थे. वहीं, लगातार बारिश के कारण बढ़े जलस्तर में चारों के चारों डूब गए.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, थाना प्रभारी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. और आगे की कार्रवाई में जुट गए. फिलहाल, हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.












