Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड में नक्सलियों का काउंटडाउन शुरू, 6 महीने में 20 ढेर, 197 सलाखों के पीछे, अब बारी सारंडा की

नक्सलियों के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। पिछले 6 महीनों में राज्यभर में चले सुरक्षा बलों के अभियान ने नक्सल नेटवर्क की कमर तोड़ दी है।

July 26, 2025
in क्राइम, झारखंड
A A
Countdown of Naxalites has started in Jharkhand, 20 killed in 6 months, 197 behind bars, now it is Saranda's turn

Countdown of Naxalites has started in Jharkhand, 20 killed in 6 months, 197 behind bars, now it is Saranda's turn

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में नक्सलियों के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। ऐसा इस लिए क्योंकि पिछले छह महीनों में राज्यभर में चले सुरक्षा बलों के अभियान ने नक्सल नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। मुठभेड़ों की तेज़ रफ्तार, बड़े इनामी नक्सलियों की मौत और सैकड़ों गिरफ्तारियों ने साफ कर दिया है कि अब जंगलों में नक्सली राज का अंत करीब है। ऐसा इस लिए क्यों कि पुलिस और सुरक्षाबलों की जमीनी कार्रवाई का असर साफ तौर पर अब दिख रहा है। पिछले छह महीनों की बात करे तो अब तक कुल 20 खूंखार नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया, जबकि 197 नक्सलियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। ये आंकड़े साफ तौर पर दिखाते है कि झारखंड की तस्वीर अब बदल रही है।

read more: Big Breaking: रांची में युवती पर Acid Attack, हालत गंभीर

एनकाउंटर दर एनकाउंटर, गिरते गए नक्सली

21 जनवरी 2025, बोकारो: पुलिस ने एरिया कमांडर शांति देवी और नक्सली मनोज टुडू को ढेर किया।

29 जनवरी, चाईबासा: एनकाउंटर में जोनल कमांडर संजय गंझू और नक्सली एनाल्डा की महिला सहयोगी हेमंत मांगियां मारी गईं।

रामगढ़ में, जनवरी में ही नक्सली राहुल तुरी मारा गया।

21 अप्रैल 2025, राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा एनकाउंटर हुआ। एक ही दिन में 8 नक्सलियों को ढेर किया गया, जिनमें शामिल था 1 करोड़ का इनामी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी।

जुलाई में, बोकारो में 5 लाख के इनामी कुंवर का एनकाउंटर किया गया।

इसके साथ ही, गुमला जिले में जेजेपीएम के सब-जोनल कमांडर दिलीप लोहरा को भी आज मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

read more: खरसावां में नहाने गए 4 युवकों की नाले में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अब ऑपरेशन सारंडा

अब सुरक्षाबलों का अगला टारगेट है पश्चिमी सिंहभूम के घने जंगलों में बसा सारंडा। यहां डेरा डाले बैठा है 1 करोड़ के इनामी मिसीर बेसरा, असीम मंडल, अनल दा औऱ अनुज  जो पोलित ब्योरों के सदस्य है। और लंबे समय से सारंडा के जगलों में छिपे हुए है। इसे देखते हुए झारखंड पुलिस ने अपनी विशेष टीम को सारंडा में तैनात कर दिया है और ऑपरेशन को लेकर रणनीति दिन प्रतिदिन सख्त होती जा रही है।

read more: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से, सत्र की अवधि को लेकर गरमाई सियासत

डीजीपी का दावा: मानसून खत्म होने से पहले नक्सलवाद का खात्मा

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि मानसून खत्म होने से पहले झारखंड को नक्सल मुक्त बना दिया जाएगा। मानसून के दौरान आमतौर पर ऑपरेशन धीमे हो जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा है। फोर्स की सक्रियता और लगातार होती कार्रवाई बता रही है कि यह अभियान थमने वाला नहीं है।

read more: Kargil Vijay Diwas: रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़, कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम

नक्सल राज की कहानी अब अंतिम मोड़ पर

झारखंड में एक दौर था जब नक्सल नाम से लोग कांपते थे। लेकिन आज हालात बदल रहे हैं। गांवों में अब विकास की बातें हो रही हैं, सड़कें बन रही हैं और लोग सुरक्षा बलों पर भरोसा करने लगे हैं। नतीजा साफ है,  नक्सली कमजोर हो चुके हैं, और राज्य तेज़ी से नक्सल मुक्त झारखंड की ओर बढ़ रहा है।

Related Posts

Thumbnail showing Aaryan Kelvin Instagram account suspended news with Instagram ID error screen and creator Aman Pandit from Dhanbad Jharkhand
Breaking News

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

May 25, 2026
ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
ranchi
झारखंड

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

May 25, 2026
Next Post
UPI यूजर्स के लिए बड़ा झटका! लेनदेन अब नहीं रहेगा फ्री, RBI का खुलासा

UPI यूजर्स के लिए बड़ा झटका! लेनदेन अब नहीं रहेगा फ्री, RBI का खुलासा

Breaking News: Minister of State for Defence Sanjay Seth receives death threat again, Ranchi Police is investigating

Breaking News: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को दोबारा जान से मारने की धमकी, रांची पुलिस कर रही जांच

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रणवीर सिंह का बहिष्कार? Don 3 छोड़ने पर FWICE का बड़ा एक्शन | Bollywood Controversy Explained

Don 3 छोड़ी… अब पूरा बॉलीवुड रणवीर सिंह के खिलाफ?

May 25, 2026

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Ranchi: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वार्ड पार्षदों संग नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा

Lohardaga:देवनद-दामोदर महोत्सव में गूंजा नदी संरक्षण का संदेश, चूल्हापानी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

अधिकारी दिमाग से ही नहीं, दिल से भी सोचें-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा संदेश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra