Ranchi: एसएसपी राकेश रंजन ने जिले में एक ही थाना में कई वर्षों से पदस्थापित 459 पुलिसकर्मियों एवं हवलदारों का तबादला कर दिया है। सभी को अलग-अलग थाना, ओपी और प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है।जारी राँची जिलादेश संख्या 2637/26 में कहा गया है कि उक्त पुलिसकर्मियों एवं हवलदारों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित थाना/ओपी/प्रतिष्ठान में पदस्थापित किया जाता है। सभी को आदेश दिया गया है कि अविलंब नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें।वहीं, पारचारी प्रभारी-प्रथम, पुलिस केन्द्र, Ranchi को भी आदेश का अविलंब अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









