Breaking News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा रांची महानगर ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया है। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए घेराव से पहले ही कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Breaking News: कार्यालय के आसपास पुलिस ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग की
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के आसपास पुलिस ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग की है, ताकि प्रदर्शनकारियों को कार्यालय तक पहुंचने से रोका जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए लॉ एंड ऑर्डर और सिटी डीएसपी के. वी. रमन के साथ लोअर बाजार और कोतवाली थाना प्रभारी भी मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं।
वहीं, दूसरी तरफ घेराव कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय के आसपास तैनात नजर आए। कुछ कार्यकर्ता हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए दिखाई दिए, जिससे विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।
Breaking News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन
बताते चलें कि भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी को लेकर है। वहीं, प्रशासन की प्राथमिकता दोनों पक्षों के बीच किसी तरह के टकराव को रोकना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
फिलहाल, कांग्रेस कार्यालय के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









