मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, छात्र आंदोलन पर BJP का बड़ा ऐलान

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया; 8 से 10 सितंबर तक कई जिलों में प्रदर्शन का कार्यक्रम

सितम्बर 4, 2026
in राजनीति Politics
A A
48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, छात्र आंदोलन पर BJP का बड़ा ऐलान

48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, छात्र आंदोलन पर BJP का बड़ा ऐलान

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने छात्रों पर दर्ज FIR वापस नहीं लिए जाने के बाद आंदोलन को जिला स्तर तक ले जाने का ऐलान किया है। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सोरेन सरकार पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

Table of Contents

Toggle
    • राज्य के अलग-अलग जिलों में DC और SP कार्यालयों का घेराव करेगी बीजेपी
    • छात्रों के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं का व्यवहार भी सवाल खड़े करता है
  • अपराधियों पर लगाम लगाने में सरकार विफल रही है
    • 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, अब सड़क पर BJP

राज्य के अलग-अलग जिलों में DC और SP कार्यालयों का घेराव करेगी बीजेपी

भाजपा का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने के लिए सरकार ने करीब एक हजार छात्रों पर FIR दर्ज की और उनके घरों व कोचिंग संस्थानों तक पुलिस भेजकर डराने का काम किया। भाजपा ने सरकार को छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद अब पार्टी ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा अब राज्य के अलग-अलग जिलों में DC और SP कार्यालयों का घेराव करेगी और छात्रों के साथ खड़ी रहेगी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
  • सर सैयद अहमद खान की जयंती पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान
  • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी

भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्र आंदोलन और छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 25 वर्षों के दौरान पहली बार छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार देखने को मिल रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने वाले छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

आदित्य साहू ने कहा कि दिल्ली में हुए छात्र आंदोलनों और झारखंड के छात्रों के आंदोलन में काफी अंतर रहा है। उनके मुताबिक, झारखंड के छात्रों ने मर्यादा में रहकर अपनी बात सरकार के सामने रखी, इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने करीब एक हजार छात्रों पर FIR दर्ज कराई। इतना ही नहीं, छात्रों के घरों तक पुलिस भेजने और कोचिंग संस्थानों में जाकर उन्हें डराने का काम भी किया गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

छात्रों के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं का व्यवहार भी सवाल खड़े करता है

उन्होंने कहा कि सरकार चलाने का मतलब यह नहीं है कि आने वाली युवा पीढ़ी को भय के माहौल में रखा जाए। आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं का व्यवहार भी सवाल खड़े करता है और यह झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता पैदा करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने बीते दिनों झारखंड के मुख्य सचिव से मुलाकात कर छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग की थी। उनका आरोप है कि इसके अगले ही दिन महागठबंधन के नेताओं ने मुख्य सचिव से मुलाकात की और मीडिया के सामने छात्रों को धमकाने का काम किया।

अपराधियों पर लगाम लगाने में सरकार विफल रही है

आदित्य साहू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कोयला, बालू और पत्थर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है और अपराधियों पर लगाम लगाने में सरकार विफल है। लेकिन छात्रों के पीछे पुलिस और प्रशासन को लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि FIR और पुलिस कार्रवाई के जरिए छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस का डर कुछ समय तक ही कायम रह सकता है। सरकार को पुलिस का दुरुपयोग बंद करना चाहिए, क्योंकि अगर छात्रों के साथ उनके परिजन भी सड़कों पर उतर गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, अब सड़क पर BJP

भाजपा ने छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने के लिए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद अब भाजपा ने आंदोलन को जिला स्तर तक ले जाने का फैसला किया है। आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से विभिन्न जिलों में DC और SP कार्यालयों का घेराव करेंगे।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

भाजपा के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को गिरिडीह, रांची, दुमका और गढ़वा में प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं 9 सितंबर को कोडरमा, पलामू, सिमडेगा, साहेबगंज और चाईबासा में भाजपा कार्यकर्ता DC-SP कार्यालयों का घेराव करेंगे।

इसके बाद 10 सितंबर को सरायकेला, पाकुड़, लातेहार और चतरा समेत अन्य जिलों में भी प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है।

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
झारखंड Jharkhand News

राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

अक्टूबर 18, 2026
सर सैयद अहमद खान की जयंती पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान
झारखंड Jharkhand News

सर सैयद अहमद खान की जयंती पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान

अक्टूबर 18, 2026
इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी
झारखंड Jharkhand News

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी

अक्टूबर 16, 2026
Next Post
कोडरमा के वाइल्डलाइफ सेंचुरी में वन विभाग की छापेमारी, JCB मशीन समेत कई वाहन जब्त

कोडरमा के वाइल्डलाइफ सेंचुरी में वन विभाग की छापेमारी, JCB मशीन समेत कई वाहन जब्त

कोडरमा में CGL मामले में CID की देर रात छापेमारी, दो लोगों को साथ ले गई टीम

JSSC कार्यालय पहुंची CID टीम, सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ-OMR सीट और दस्तावेज बरामद

विज्ञापन
गढ़ जंगल में मेधस मुनि के आश्रम में मां दुर्गा की पूजा करते राजा सुरथ और वैश्य समाधि

क्या आप जानते हैं दुनिया की पहली दुर्गा पूजा कहां हुई थी? गढ़ जंगल से जुड़ा है इतिहास

अक्टूबर 19, 2026

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी भरा ऑडियो वायरल

झारखंड में 19 अक्टूबर से ठंड की दस्तक! अगले 2 दिन में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

Navratri 9th Day: मां सिद्धिदात्री की कृपा से अर्धनारीश्वर बने भगवान शिव, जानें महानवमी का महत्व

आज इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! धन, नौकरी और कारोबार का हाल जानें

नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts