Jharkhand News: झारखंड सरकार ने 15 दिसंबर से यानी बीते सोमवार से धान की सरकारी खरीद शुरु कर दी है। वहीं, धान खरीद के दूसरे दिन भी किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। बता दें, मंगलवार शाम पांच बजे तक राज्यभर में कुल 55,766.11 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
इस साल Jharkhand सरकार ने 60 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए Jharkhand भर से 2,51,935 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। शुरुआती दो दिनों में 10,914 किसानों को SMS के माध्यम से खरीद की सूचना भेजी गई।
जिलेवार धान खरीद (क्विंटल में)
- रांची: 3,849.47
- लोहरदगा: 3,031.30
- साहेबगंज: 503.03
- पाकुड़: 1,220.45
- सरायकेला: 874.00
- पलामू: 845.00
- सिमडेगा: 2,256.22
- रामगढ़: 3,422.51
- पश्चिमी सिंहभूम: 357.17
- हजारीबाग: 9,558.93
- चतरा: 1,286.21
- जामताड़ा: 2,841.72
- देवघर: 1,286.00
- खूंटी: 2,463.93
- कोडरमा: 7,439.02
- गढ़वा: 1,580.00
- गिरिडीह: 5,350.66
- लातेहार: 3,491.47
- गुमला: 1,628.75
Read more- धनबाद माफिया प्रिंस खान का आतंक, चतरा के नेता को जान से मारने की धमकी
Jharkhand में ₹2450 प्रति क्विंटल की दर से हो रही खरीद
Jharkhand सरकार इस साल 2025 में 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है। पिछले साल यह दर 2400 रुपये प्रति क्विंटल थी। राज्यभर में किसानों की सुविधा के लिए 801 धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं।
पिछले वर्षों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी सरकार
बताया जा रहा है कि पिछले तीन सालों में सरकार धान खरीद का निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है। खासकर 2022-23 और 2023-24 में सूखे की स्थिति और किसानों की उदासीनता के कारण सरकारी खरीद प्रभावित हुई। किसानों द्वारा सरकारी खरीद प्रणाली से दूरी बनाए जाने के चलते लक्ष्य का केवल एक-तिहाई हिस्सा ही पूरा हो सका था।
Read more- Jharkhand News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, राज्य में सुबह 4 बजे तक खुलेंगे बार












