Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत और इथियोपिया के रिश्तों में एक भावनात्मक अध्याय जोड़ा। उन्होंने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें अपनापन महसूस हो रहा है। यह शेरों की धरती है और उनका गृह राज्य गुजरात भी शेरों के लिए जाना जाता है, इसलिए यह जुड़ाव स्वाभाविक है।
Read More-Jharkhand News: रांची में सड़क पर उतरी कांग्रेस-नेशनल हेराल्ड केस पर भाजपा कार्यालय का घेराव
यह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संबोधित की गई दुनिया की 18वीं संसद रही। अपने संबोधन में उन्होंने इथियोपिया की प्राचीन सभ्यता, उसके इतिहास और लोगों की जीवंत संस्कृति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस देश का अतीत केवल किताबों में नहीं, बल्कि यहां की पहाड़ियों, घाटियों और लोगों के दिलों में बसता है।
कोविड-19 के दौरान भारत ने लाखों वैक्सीन डोज की आपूर्ति की-PM Modi
इससे पहले, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान पाने वाले वे पहले वैश्विक नेता बने। मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ लोगों के सम्मान के रूप में स्वीकार किया।
Read More-Jharkhand News: रामगढ़ में मातम की रात-जंगली हाथियों का खूनी तांडव: 4 जिंदगियां खत्म
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के दौरान भारत की वैश्विक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने संकट के समय कई देशों की मदद की, जिसमें इथियोपिया को लाखों वैक्सीन डोज की आपूर्ति शामिल है। साथ ही उन्होंने डिजिटल इंडिया, निवेश और रोजगार के जरिए दोनों देशों के बीच मजबूत होते सहयोग को भविष्य की साझेदारी का आधार बताया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









