Breaking News: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को शनिवार को जमानत मिल गई। दिल्ली पुलिस ने उन्हें शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। इससे पहले शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले उन्हें हिरासत में लिया गया था। आठ दिनों के भीतर दीपके के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई है।
इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। हालांकि, अगले दिन उन्हें रिहा कर दिया गया था। ताजा मामले में जमानत मिलने के बाद यह घटनाक्रम फिर चर्चा में आ गया है।
Breaking News: SIR के विरोध में कांग्रेस की रैली 1 नवंबर को
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी। पार्टी ने इसके लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति लेने की जानकारी दी है।
Breaking News: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में जीरो FIR
इधर, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के म्यूजियम पुलिस स्टेशन में दिल्ली पुलिस के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की कानून की छात्रा और NSUI कार्यकर्ता अथिरा विजयन हैं।
आरोप है कि 13 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका, गाली दी, घसीटा और मारपीट की। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
SIR के खिलाफ देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा-प्रकाश राज
अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने आंदोलन को गांधी, अंबेडकर और भगत सिंह के विचारों से जोड़ते हुए प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







